Headlines

यहां 28 नगरसेवकों ने दिया इस्तीफा, भाजपाई प्रत्याशी की ‘सेटिंग्स’ फेल.!

मुंबई के प्रवेशद्वार कल्याण (पूर्व) विधानसभा से शिवसेना के बागी व अपक्ष उम्मीदवार धनंजय बोडारे के समर्थन में 28 नगरसेवकों समेत हजारों शिवसैनिकों ने सामुहिक इस्तीफा दिया है, जिसमें भाजपा के दो व बसपा के एक नगरसेवक भी शामिल हैं। इस इस्तीफे से भाजपा के उम्मीदवार गणपत गायकवाड़ को बड़ा झटका लगने की संभावना है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना के बागी व अपक्ष उम्मीदवार के नामांकन भरने के दरम्यान उपस्थित भारी जनसमूह से वर्तमान विधायक व भाजपा उम्मीदवार गणपत गायकवाड़ की मुश्किलें बढ़ गयी है।
बुधवार को शिवसेना के 28 नगरसेवक समेत हजारों शिवसैनिकों ने अपना सामुहिक इस्तीफा दे दिया। खबर सामने आने के बाद से ही गणपत गायकवाड़ की मुश्किलें और बढ़ गयी है। शिवसेना के बागी व अपक्ष उम्मीदवार धनंजय बोडारे की जीत की राह थोड़ी आसान होते दिख रही है। बहरहाल इस हार जीत के असली खेल में अभी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाला है, जोकि जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा उम्मीदवारों की धड़कने तेज हो रही है।

न्यूज ब्यूरो – सुरेश चौहान 

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading