शिक्षण कर्ज माफी – करीबन २ लाख रिक्त सरकारी भर्ती सिर्फ छ: महीनें में…

                 महाराष्ट्र में बीते 5 सालों से सभी स्तरों पर दुर्गति हुई हैं, जिसके साथ बहुतांश युवाओं की इच्छा, आशा आकांक्षा और सपनों की किसी को परवाह नहीं है। इसलिए, महाराष्ट्र में युवा कांग्रेस ने एक घोषणा पत्र जारी किया था। जिसे बुधवार को डोंबिवली में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार राधिका गुप्ते द्वारा भी जारी किया गया। इस मौके पर केडीएमसी गटनेता नंदू म्हात्रे, पूर्व नगरसेवक जितेंद्र भोईर, डोंबिवली विधानसभा युवक काँग्रेस के पमेश एकनाथ म्हात्रे, हृदयनाथ भोईर, एकनाथ म्हात्रे, गणेश चौधरी, गायत्री सेन, बेबी परब, अशोक कापडणे, अभय तावडे आदि उपस्थित थे।घोषणापत्र में लिखा है कि, शिक्षण के लिए 30 सितंबर 2019 तक की कर्ज माफी, दिव्यांग युवाओ को निःशुल्क शिक्षण, सुशिक्षित बेरोजगार को 5 हजार बेरोजगारी भत्ता, 1,91,000 रिक्त सरकारी नौकरी भरती 180 दिनों में पूर्ण किया जाएगा। स्थानीय युवाओं को (भूमिपुत्र) निजी रोजगार में शामिल 80% में आरक्षण, युवाओं के लिए प्रत्येक जिला में जानकरी केंद्र, विश्वस्तरीय खेल विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र के ऐतिहासिक किले का संरक्षण व सवर्धन आदि का प्रमुख उल्लेख घोषणापत्र में लिखा है और इसे लागू किया जाएगा यह भी कहा गया है ।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading