यहां थानाध्यक्ष ने किया कमाल, जप्त ‘गजेड़ियों’ का माल…

भदोही जनपद पुलिस के हाईवे थाना अंतर्गत कार्रवाई में पिछले कई महीनों से टोटा चल रहा था लेकिन अचानक ऊंज थाना टीम ने मानों तो कमाल कर दिया। भदोही जनपद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 02 नफर अभियुक्त व 1 कार न. UP 65 AE 6272  में 45 किलो नाजायज गांजा बरामद करने में ऊंज थाना टीम को सफलता मिली है।

गौरतलब है कि ऊंज पुलिस की टीम के द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती दिवस पर गांजा तस्कर शशि कुमार शुक्ला निवासी-अनई थाना बडागांव जनपद वाराणसी मय उसके साथी कपूर चन्द्र उर्फ परानू पुत्र स्व. मोती लाल ग्राम सुभाष नगर (चक प्रेम गिरी) थाना ऊँज जनपद भदोही को गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। इसके साथ ही इस तस्कर के कब्जे से गांजा 45 किलोग्राम बरामद भी किया गया। गिरफ्तारी उपरांत अभियुक्त से पूछताछ पर गांजा तस्करी मे लिप्त मुख्य सरगना शशि कुमार शुक्ला निवासी-अनई थाना बडागांव जनपद वाराणसी व साथी कपूर चन्द्र उर्फ परानू पुत्र स्व. मोती लाल ग्राम सुभाष नगर (चक प्रेम गिरी) थाना ऊँज जनपद भदोही के घर की तलाशी पर 09 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा व इन्डिका कार नं. यूपी 65 ए ई 6272 से 35 किलो गांजा बरामद करते हुए अ.सं. 86/19 धारा 8/20 NDPS Act व 207 मोटर वाहन अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी।

बरामदगी करने वाली टीम.. जय प्रकाश यादव थानाध्यक्ष ऊँज के साथ उप निरीक्षक राणा प्रताप सिंह, कांस्टेबल आशुतोष पाण्डेय, अजय यादव व पंकज कुमार की अहम् भूमिका गिरफ्तारी एवम् बरामदगी में रही।

सबसे बड़ी कार्रवाई – भदोही जनपद पुलिस के रिकार्ड में यकीन मानिये सन्नाटा पसरा है। आदर्श कोतवाली गोपीगंज व औराई कोतवाली अंतर्गत पिछले कुछ वर्षों का रिकार्ड चेक किया जाय तो स्पष्ट समक्ष आयेगा कि पशु तस्करों व अमली पदार्थ (गांजा) तस्करों की कमर तोड़ने में सर्वाधिक रिकार्ड कोतवाल सुनील दत्त दूबे व सुनील वर्मा के नाम रहा है। गोपीगंज कोतवाली रहते हुये सुनील दत्त दूबे ने तो सीधे गांजा से भरा ट्रक पकड़कर भदोही जनपद पुलिस को गौरवान्वित किया था। यहीं से महराज गंज के सबसे बड़े गांजा तस्करों ऐसी कमर टूटी कि फिर ऐ धंधा बड़े स्तर पर लौट नहीं पाया। गोपीगंज कोतवाल बने सुनील वर्मा ने भी पशु तस्करों के साथ गांजा की छोटी-मोटी खेप को दिनचर्या ड्युटी में शामिल कर लिया था। खैर..ऊंज थाना प्रभारी बतौर उपरोक्त कार्रवाई से क्षेत्र अंतर्गत फिर एक आस जगी है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में ऊंज थाना अंतर्गत क्षेत्र से कोई बड़ा गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था।

भदोही विधायक परिवार में ही करोड़ो का ठेका – विधायकजी तो ठेकेदार भतिजे-बेटे के व्यापार की दुहाई देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘धारदार निष्पक्ष कलमकारी’ करने वाले पर ही 420 सहित विभिन्न जघन्य धाराओं धारा FIR दर्ज करवाया है, हालांकि राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भदोही जनपद पहुंचे १० करोड़ ‘त्वरित विकास योजना’ अंतर्गत जारी कार्ययोजना पर दिया है जांच आदेश..

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading