यहां गौरवान्वित जनपद, महात्मा गांधी के ‘पदचिन्हों’ पर ही ‘राम राज्य’ संभव…

देश के यशस्वी राष्ट्रपिता महात्मा मोहनदास कर्मचन्द गाँधी की 150वीं जयंती एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भाषण, वाद-विवाद, लेखन, निबंध एवं संगीत प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।भदोही जनपद में कार्यक्रम के संयोजक शत्रुंजय शुक्ल डीघ ब्लॉक समन्वयक नेहरु युवा केन्द्र ने किया। उनका कहना था कि आज के दिन छात्र छात्राओं को अपने जीवन में कुछ अच्छा करने के लिए आगे आना होगा। तभी देश का विकास हो सकता है। संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी तिवारी, द्वितीय स्थान संध्या शुक्ल एवं तृतीय स्थान ज्योति यादव , सांत्वना पुरस्कार में विभव पांडेय व नितेश मिश्र को प्राप्त हुआ। इसी कड़ी में निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मृत्युंजय शुक्ल, द्वितीय स्थान दिपांजली पांडेय, तृतीय स्थान श्वेता पांडेय ने विजय प्राप्त किया।

साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनन्द कुमार शुक्ल (प्रदेश संयोजक पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच) ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं श्रद्धेय लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर छात्र व छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत को राम राज्य एवं स्वच्छ भारत बनाने के लिए गांधी जी के पद चिन्हों पर चलना होगा। तभी देश का विकास संभव है।स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत...

कार्यक्रम के अध्यक्ष करुणा शंकर पांडेय ने बताया कि स्वच्छता पर जागरुक होने से ही देश का विकास हो सकता हैं। इसी के साथ ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ हेतु एक पद यात्रा निकाला गया, जिसमें सैकडों छात्रों ने भाग लिया एवं विद्यालय प्रबंधक करुणा शंकर पांडेय, ओम प्रकाश मिश्र, डॉ॰ अभुषेक पांडेय, विनोद मिश्र प्रधान, प्रेम शकर प्रधान, दिपक तिवारी, माता स्वरुप शुक्ल जिला संयोजक नमामि गंगे भाजपा आदी क्षेत्रीय महानुभाव उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading