Headlines

एमपी पुलिस ने लूटी थी झूठी वाहवाही, यूपी पुलिस के हिस्से में १लाख इनाम.!

गिरोह के साथियों के बीच अपहरण की रकम को लेकर हुए विवाद के बाद संजय ने बबुली व लवलेश को मार दिया था और असलहे लूटकर भाग निकला था। मीडिया की खबरों के मुताबिक उसके साथ गिरोह के दो और सदस्य भी भाग निकले थे। तब मध्य प्रदेश पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों को नहीं पकड़ सकी थी। असलहे भी बरामद नहीं हो सके थे, लेकिन बबुली को मार गिराने की वाहवाही उसने ही लूटी थी। अब चित्रकूट पुलिस ने सोहन कोल और संजय की गिरफ्तारियां की हैं। दावा है कि दोनों को अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया और उनके कब्जे से बबुली गिरोह के असलहे भी बरामद किए गए। पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द रहा दस्यु सरगना बबुली कोल अब इस दुनिया में नहीं है। उसके गिरोह के सक्रिय साथी चित्रकूट पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। बीते दिनों हुए इस घटनाक्रम में पहले मध्य प्रदेश पुलिस ने बबुली व उसके साथी लवलेश को मार गिराने की वाहवाही लूटी तो उत्तर प्रदेश पुलिस के हिस्से एक लाख का इनाम आया। यूपी पुलिस की मोस्टवांटेड सूची में शामिल रहा साढ़े छह लाख का इनामी दस्यु बबुली कोल व उसका साथी लवलेश मध्य प्रदेश के जंगल में ढेर मिले थे। पड़ोसी राज्य की पुलिस ने दोनों को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था। दूसरी ओर बबुली व लवलेश के अपने ही साथी संजय कोल की गोलियों का शिकार होने की कहानी सामने आई थी। सूत्रों का कहना था कि संजय कोल यूपी एसटीएफ के सीधे संपर्क में था। संजय को एसटीएफ ने ही बबुली तक भेजा था।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading