हाईकोर्ट से राहत – पढ़िये…नहीं गिरफ्तार होगें आजम खान.!

रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आज़म खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. बुधवार को हाईकोर्ट ने आज़म के खिलाफ दर्ज 29 एफआईआर (FIR) पर रोक लगा दी है.

विधायक परिवार में ही करोड़ो का ठेका- यूपी के भदोही विधायक ने ठेकेदार भतिजे-बेटे के व्यापार की दुहाई देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘धारदार निष्पक्ष कलमकारी’ करने वाले पर ही खुद दर्ज करवाया FIR, राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भदोही-औराई में ‘त्वरित विकास योजना’ अंतर्गत जारी १० करोड़ की कार्ययोजना पर दिया जांच-पड़ताल का आदेश…

एफआईआर पर रोक के बाद अब इन मामलों में आज़म खान की गिरफ्तारी नहीं होगी. मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीन कब्जा करने को लेकर आज़म खान के खिलाफ किसानों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी थी. बता दें सांसद बनने के बाद से आज़म खान पर 84 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं. इसमें जौहर यूनिवर्सिटी की जमीनों से संबंधित 30 मुकदमे भी शामिल हैं. इसके अलावा भी आज़म खान पर चोरी, डकैती, भैंस और बकरी चोरी के मुकदमे दर्ज किए गए हैं. आज़म के अलावा उनके दोनों बेटों और पत्नी के खिलाफ भी केस दर्ज हैं.

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading