मेरे ऊपर एक रुपये की भी बेमानी कोई साबित कर दे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा..

मुम्बई – उत्तर प्रदेश सरकार में वन व पर्यावरण मंत्री और भाजपा ओबीसी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का मंत्री बनने के बाद 22 सितम्बर को अलिका हाल, लोखंडवाला काम्प्लेक्स में प्रथम बार मुंबई में आगमन पर चौहान समाज की तरफ से स्वागत समारोह का आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में सामुदायिक लोगो ने मुख्य अतिथि बतौर दारा सिंह का गीत-संगीत के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान दारा सिंह ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ मोबाइल पर बहस करके समाज का भला नही हो सकता है। इसके लिए समाज के बीच उतरना पड़ेगा।समाज को जितनी भी गाली दे सकते हो लेकिन बाहरी समाज के लोगो को गाली देने में पसीना छूट जाएगा।
हमारे समाज का सम्मान तब बढे़गा, जब आप का बेटा आईंएस ,कलेक्टर, इंजीनियर डॉक्टर बनेगा। कार्यक्रम समाप्त होने पर दारा सिंह ने पास के गार्डन में प्रधानमंत्री के पर्यावरण बढ़ाने के संदेश को आगे बढ़ाते हुए वृक्षरोपण किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोगो ने उपस्थित होकर मंत्री जी का भव्य स्वागत किया. इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कांता प्रसाद चौहान ने किया और सूत्र संचालन भयानक चौहान ने किया। स्वागत समारोह को सफल बनाने के लिए बलवंत सिंह (विक्रोली) प्रेमसिंह चौहान (गोरेगांव) भयानक सिंह (वाराणसी), दीना चौहान, योगेन्द्र चौहान, तहसीलदार चौहान (कांदिवली) राजू चौहान, दिलीप चौहान, फौजदार चौहान, सी पी चौहान, रामसूरत चौहान ,मुद्रिका चौहान, जोगेंद्र चौहान दिनांसिंह चौहान सहित चौहान एकता फाउंडेशन के ज्ञानचंद चौहान, हरेंद्र चौहान, मनोज चौहान सहित समाज के सभी सहयोगियों ने उपस्थित होकर समाज को एकजुट करने में मदत करते आयोजन को सफल बनाया।



