यहां यूपी के कैबिनेट मंत्री को, पत्रकार सुनायेंगे विधायक की करतूत.!

 उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनकर मधुबन (मऊ) विधायक दारा सिंह चौहान का 22 सितम्बर (रविवार) को बतौर मंत्री पहली बार मुंबई में आगमन हो रहा है, जहां विभिन्न संगठनों एवम् चौहान समुदाय द्वारा उनका भव्य स्वागत होना है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के भदोही विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी की भ्रष्टाचार समर्थन नीति व कलमकार सुनील तिवारी पर बेबुनियाद आरोप के साथ एफआईआर दर्ज करवाने के पीछे की पूरी करतूत सुनाने हेतु पत्रकारों का शिष्टमंडल भी मुलाकात करेगा।

वन विभाग को तहस-नहस करके अवैध खनन भदोही व मिर्जापुर में कौन कर रहा है.?

मुख्यतः चौहान समाज की तरफ से यह भव्य स्वागत व अभिनंदन समारोह अलिका हाल, लोखंडवाला काम्प्लेक्स, अलिका नगर कांदिवली (पूर्व) में रविवार दोपहर 2 बजे किया जा रहा है.

यूपी के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का मुंबई आगमन..

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उत्तर प्रदेशीय मुंबईवासियों की उपस्थिति निर्धारित है। बलवंत सिंह (विक्रोली) प्रेमसिंह चौहान (गोरेगांव) भयानक सिंह (वाराणसी), दीना चौहान, योगेन्द्र चौहान, तहसीलदार चौहान (कांदिवली) ने उत्तर समाज व सभी सहयोगियों  को निमंत्रित किया है, वहीं वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चौहान ने उत्तर प्रदेश के भदोही विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी की करतूतों का दांस्ता सुनाने की जिम्मेदारी उठाया है। इस दौरान भ्रष्टाचार के समर्थन में विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा जनहित याचिकाकर्ता, भाजपाई कार्यकर्ताओं के साथ कलमकार सुनील तिवारी के नाम व ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क के संपादक पर बेबुनियाद आरोप लगाकर जघन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाने के पीछे की रहस्यमयी गाथा का खुलासा पत्रकारों का शिष्टमंडल करेगा। फिलहाल इस मामले में यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक कई कैबिनेट मंत्रियों एवम् विधायकों के साथ वरिष्ठ पत्रकारों के माध्यम से लखनऊ दरबार में जानकारी दी गई है, जिसके बाद सीएम कार्यालय से जहां भ्रष्टाचार मामले की सख्त जांच का आदेश जारी हैं। उच्च शासनिक-प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी निष्पक्ष जांच की बात की बात कही जा रही है।

जन्मभूमि – यूपी के भदोही विधायक ने ठेकेदार भतिजे-बेटे को बचाने के लिये भ्रष्टाचार के खिलाफ धारदार कलमकारी करने पर विधायक ने खुद किया FIR, राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने दिया १० करोड़ की कार्ययोजना की जांच-पड़ताल का आदेश…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading