‘मातृभूमि मंथन'(०९)- यहां के लोग बहुत जिद्दी हैं, कहते..सुविधा शुल्क कतईं नहीं दूंगा.!

मुंबई बसे भदोहीवासियों से मिलने उनका एक प्रतिनिधि सदैव आता रहा है, जिनकी एकात्मकता मुहिम का सम्मान ४ वर्ष पूर्व ‘सशक्त समाज’ परिवार द्वारा भी बतौर अतिथि सदस्य किया गया था। फिलहाल वे ‘हमार पूर्वांचल’ के माध्यम से दूर-दराज कर्मभूमि बसे ‘पुर्वांचल वासियों’ को भी मिट्टी की महक के साथ मातृभूमि की ओर आकर्षित कर रहे हैं। ऐसे में जब पुर्वांचलीय राजनीति के केंद्र भदोही जनपद में अपने ही स्थानीय विधायक के आश्वासन से ही दुखी एवम् कुपित हों तो आत्मग्लानि का शाब्दिक लावा पल रहा होगा। जी हाँ….आप सही समझ रहे हैं आज चर्चा के केंद्र में भदोही जनपद के क्रांतिकारी कलमकार एवम् एक संपादक हरिवंश सिंह ‘हरीश’ हैं, जोकि कई सामाजिक संगठनों में भी प्रबल भागीदारी निभाते रहे हैं। बाहूबली विधायक विजय मिश्रा हों या सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’, शासन-प्रशासन हो या भ्रष्टाचार…करीबन मुद्दों पर अलोचनात्मक खबर में एक समान तिखा प्रहार करते रहे लेकिन जब उन्हीं के विधान सभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार का वटवृक्ष समक्ष आया तो मौन धारण कर चुके हैं। फिलहाल भदोही जनपद विकास हेतु विशेष पैकेज ‘त्वरित विकास योजना’ के १५ करोड़ से हुये कार्यों की पुष्टि तो छोड़िए बल्कि ‘पुर्वांचल विकास नीधि’ के सार्वजनिक कार्यों की ‘पारदर्शिता’ पर मोहर लगाने में हरीश सिंह ‘हमार पुर्वाचल’ पर असक्षम नजर आ रहे हैं।खैर..आश्वासन एवम् भ्रष्टाचार की पोल खोलता है ऐ पोस्ट सोशल मीडिया पर 13 जून से भदोही विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी को ‘आईना’ जरूर दिखा रहा है, जहां कम शब्दों में बहुत कुछ लिख दिया है स्थानीय विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ कलमकार ने…                                                                            ” चुनाव से पहले और चुनाव जीतने के बाद भी विधायक जी ने कई बार आश्वासन दिया की भदोही पीपरीस का सबसे पुराना सम्पर्क मार्ग बन जाएगा, लेकिन आज तक कोई प्रगति नहीं दिखी । अब पीपरीस डीह मेंं विद्युतीकरण का आश्वासन मिला है । देखिए कही यह भी वादा हीं ना हो !
वैसे पीपरीस डीह मेंं 50% प्रतिशत से अधिक घरों मेंं शौचालय भी नहीं है, कुछ जरूरतमंद ऐसे है जिन्हे आवास भी मिलना चाहिए । पर शौचालय और आवास का रास्ता तो प्रधान जी की चौखट से गुजरता है । दरअसल यहा के लोग बड़े जिद्दी है, कहते सुविधा शुल्क तो कत्तई नहीं दूंगा । मोदी जी की योजना का लाभ मिले या नहीं किन्तु भ्रष्टाचार के विरुद्ध मोदी के साथ है ।खैर वादे है वादों का क्या 😉

क्या कहते हैं हरिवंश सिंह ‘हरीश’….
‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क पर प्रसारित ‘मातृभूमि मंथन’ धारावाहिक के संदर्भ में जब हरीश सिंह से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने स्पष्ट बताया कि “सभी खबरों को ध्यान से पढ़ रहा हूँ और यह बहुत आश्चर्यजनक मामला है कि भदोही विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी द्वारा ५ करोड़ के विकास कार्यों का स्थल एवम् लागत सहित ठेकेदारों की पारदर्शी सुची नहीं जारी की जा रही है और विभिन्न आरोपों में पारिवारिक कंपनी द्वारा ठेका लेने का भी मामला है। ऐसे में ‘पुर्वांचल वेल्फेयर एशोसियेशन’ द्वारा आरटीआई के माध्यम से जानकारी एकत्रित की जा रही है, जिसके बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘हमार पूर्वांचल’ पर निष्पक्ष लावा फूटेगा और जरुरत पड़ी तो भ्रष्टाचार के खिलाफ न्यायालय तक पीआईएल दाखिल होगी।”

👉👉मातृभूमि मंथन (०८) – सर्व सुविधाओं से लैश विधायक, सीएम कार्यालय से होगी उच्च स्तरीय जांच.?

✒️..स्तंभकार – सुनील तिवारी

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading