भिवंडी – यहां भी सड़कों पर क्लेश, साहब..कैसे आयेगें ‘गणेश’..

मनपा क्षेत्र में ड्रेनेज लाइन डालने तथा आरसीसी सड़क निर्माण करने हेतु शहर की अधिकांश सड़कों की खोदाई करके उसे बिना भरे अथवा उसकी मरम्मत कराए बिना ठेकेदारों द्वारा जहां अधूरा काम कर छोड़ दिया गया है। वहीं पूर्व कई वर्षों से शहर के सड़कों की मरम्मत न कराए जाने के कारण सड़कों की दशा बहुत खराब हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह खड्डे हैं, जिससे प्रतिदिन क्लेश मचा है। ऐसे गणेशोत्सव के दौरान ‘गणेश’ कैसे आयेगें..ऐसा सवाल मनपा अधिकारियों से हर कोई पूछ रहा है।                                                                              गौरतलब है कि भिवंडी एसटी स्टैंड से नागांव जाने के लिए बनाई जा रही आरसीसी सड़क के लिए खोदे गए गड्ढों से गणपति विसर्जन के दौरान गणेश भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय पानी से भरे खुले पड़े गड्ढों से नागरिकों को आवागमन में हो रही है भारी परेशानी एवं यातायात जाम की समस्या बढ़ गई है। जिसमें आए दिन मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। उक्त संदर्भ में समाजसेवक लतीफ़ बाबा ने बताया है कि एसटी स्टैंड से नागांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क स्थित मदीना चौक, सहारा होटल के सामने, बेताल पाड़ा में एमएमआरडीए के ठेकेदार द्वारा आरसीसी सड़क बनाने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे दो महीने से खोदकर छोड़ दिए गए हैं। बारिश के कारण सड़क निर्माण का कार्य फिलहाल बंद है, जिसके कारण इस सर्कल पर यातायात बाधित की समस्या हर समय बनी रहती है। जिससे नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। गणेशोत्सव एवं मोहर्रम जैसे बड़े त्यौहार समक्ष हैं, इसी मार्ग से गणेश विसर्जन के लिए दर्जनों भारी भरकम गणेश मूर्तियां तिलक घाट पर विसर्जन के लिए जाती हैं। जिसके कारण गणेश मूर्तियों के विसर्जन जुलूस निकालने पर विसर्जन मार्ग में भारी अड़चनों के कारण विषम परिस्थिति निर्माण होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।समाज सेवक एवं शांतता कमेटी सदस्य लतीफ बाबा ने मनपा आयुक्त सहित पुलिस उपायुक्त को भेजे गए पत्र में गणेशोत्सव से पूर्व गड्ढों को भरने व मरम्मत करने हेतु मांग की है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading