भदोही जनपद के ज्ञानपुर तहसील अंतर्गत हाईटेक गांव अकोढ़ा के परधान विनोद जायसवाल उर्फ बबलू को आखिरकार ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क के ‘ग्राम मंथन’ स्तंभ ने तलाश निकाला। परधान के सार्वजनिक नंबर ९९३५३१८५८४ पर इंनकमिंग सुविधा बंद होने से अपातकालिन स्थिति में गांव-समाज के साथ दूर-दराज रहने वाले विकासप्रेमी परदेशी युवा परेशान थे कि आखिरकार ग्राम परधान कहां लापता हो गये। खैर…’ग्राम मंथन’ के इस पड़ताल में स्थानीय भाजपाई बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी की अहम् भूमिका सामने आई, जिन्होंने खबरों पर लोकतांत्रिक प्रतिक्रिया दिया। इसके बाद मोबाइल नंबर किस कंपनी का है यह मोबाइल की दुकान से पता करवाकर सीधे रिचार्ज करवा दिया। इसकी जानकारी भी रविवार की शाम उन्होंने जारी कर दिया। उक्त नंबर के सक्रिय होते ही परधान के यहां समस्याओं की घंटी बजने लगी है। कुछ को जवाब दिये तो कुछ को किराने की दुकान पर कस्टमर ज्यादा के बहाने टाल-मटोल का सौदा पकड़ा दिये।
गुप्त मोबाइल नंबर का रहस्य… रविवार की दोपहर ‘ग्राम मंथन’ धारावाहिक की पड़ताल में एक शासनिक अधिकारी की लिस्ट से ग्राम परधान का ९१२९३२०४२६ नंबर मिला। अधिकारीगण को सार्वजनिक नंबर बंद की जानकारी मिली तो उन्होंने भी अनौपचारिक घोर निंदा करते हुए कहा कि “ऐसी मुर्खता एक ग्राम परधान जैसे जिम्मेदार पदवीधर को नहीं करना चाहिए।” खैर..संभवतः यह गुप्त बताया जाता है कि सिर्फ शासनिक अधिकारियों एवम् परधान के कुछ करीबी कमीशनखोरों के पास ही उपलब्ध है, जो समयानुसार उन्हें जांच-पड़ताल से बचाये रखने के लिए या दरखास दबाने के लिए दक्षिणा-पानी लेकर संरक्षण देते हैं। क्या कहते हैं ग्राम परधान.. नये अतिरिक्त नंबर मिलते ही रविवार की दोपहर ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क टीम से बातचीत में ग्राम परधान विनोद जायसवाल उर्फ बबलू ने जमकर टाल-मटोल किया। आखिरकार दुखड़ा बताया कि “ऑनलाइन अपग्रेडेशन के चक्कर में ६ महीने से विकास कार्य नीधि के खाता से कुछ काम नहीं हुआ है और जिसके कारण परेशान हूँ। सार्वजनिक मोबाइल नंबर का महीने वाला रिचार्ज खत्म हो गया था, इसलिये बंद था।”
‘खबर’ से ‘असर’ तक ‘नजर’….
‘ग्राम मंथन’ धारावाहिक की खबरों के माध्यम से मिले दोनों नंबर से खुशमय ‘मातृभूमि संकल्प’ के युवा नेतृत्वकार सुरेंद्र पाठक (गुड्डू), योगेन्द्र तिवारी सहित दर्जनों ग्रामवासियों ने जहां ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क को गर्भतल से जमीनी लोकतांत्रिक मामले उठाकर निस्तारण हेतु आभार प्रकट किया, वहीं भाजपाई बूध अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी ने आभार प्रकट करते हुये ग्रामवासियों से आग्रह किया है कि ‘परधान का मोबाइल करवाया रिचार्ज, जमकर समस्या सुनाइये आज..।’. ग्राम मंथन – प्रस्तुति_विपुल पांडेय


