मातृभूमि मंथन (०३) – भ्रष्ट अधिकारी की छूट्टी, विधायक तलब होगें लखनऊ.!

सुनील तिवारी..✒️

भदोही जनपद के बुनियादी विकास हेतु ‘त्वरित विकास योजना’ के तहत धनराशि राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अनुमोदित करके वचनपुर्ति कर दिया है, जिसके तहत विभिन्न विकास कार्य भी शुरू हो चुका है। विभिन्न भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी इस योजना की धनराशि के संदर्भ में ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क ने औराई के विधायक दीनानाथ भाष्कर से जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके विधान सभा क्षेत्र में उक्त ५ करोड़ से अति महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य जारी है।
गौरतलब है भदोही जनपद में करोड़ों की योजना का शिलापट्ट उद्घाटन करने लोकसभा चुनाव पूर्व जब राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ आये थे, तब उन्होंने भदोही जनपद विकास हेतु तीनों विधायकों को ५-५ करोड़ यांनि १५ करोड़ की धनराशि ‘त्वरित विकास योजना’ से अत्यंत आवश्यक प्रस्ताव कार्य हेतु अनुमोदित करने का आश्वासन दिया था। फिलहाल भदोही जनपद विकास हेतु ‘त्वरित विकास योजना’ के तहत आई धनराशि में जहां भ्रष्टाचार का आरोप लग रहा है, वहीं अधिकांश जागरूक विकास प्रेमियों द्वारा राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ से भी विशेष जांच करवाने हेतु गुहारें लग रही है। ऐसे में भदोही जनपद के विधायकों से उनकी प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क ने लिया।

नहर से ठाकुर बस्ती से वनवासी डेरा.!

दीनानाथ भाष्कर ने स्पष्ट कहा कि ‘औराई विधान सभा क्षेत्र भदोही जनपद का प्रमुख अंग है लेकिन विकास में पिछड़ेपन का एहसास होता है और ‘त्वरित विकास योजना’ के तहत हमनें १००-५० मीटर नहीं बल्कि ४-५ किलोमीटर लंबे रास्तों के हाईटेक निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजा था, जिसका अनुमोदन होकर धनराशि आ चुकी है। इस धनराशि से १२ नई सड़कों का कार्य जारी है। लखनऊ होने के कारण पूर्ण डेटा उपलब्ध नहीं है लेकिन योगीजी की इस योजना से हमारे आशापुर गांव सहित मवंईया नहर से हरबो पट्टी ठाकुर बस्ती होते हुये वनवासी डेरा तक अति महत्वपूर्ण मार्ग निर्माण कार्य जारी है।’

भ्रष्ट अधिकारी की होगी छूट्टी.!

भ्रष्टाचार एवम् कमीशनखोरी में राजनेता एवम् अधिकारियों की सांठगांठ के आरोप पर विधायक दीनानाथ भाष्कर ने स्पष्ट किया कि “औराई विधान सभा क्षेत्र में उक्त कार्यों का ठेका ई टेंडरिंग पद्धति से दिया गया है और हमारे यहां ऐसा असंभव है। इसके साथ ही ‘त्वरित विकास योजना’ के कार्यों पर लखनऊ से विशेष ऐजेंसियों की भी नजर है। ऐसे में यदि कोई अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त मिला तो उनकी नौकरी से छूट्टी हो जायेगी और विधायक भी तलब होगें। इसके लिए उक्त १२ नई सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता कार्य का निरीक्षण मैं खूद कर रहा हूं क्योंकि योगीजी ने बहुत भरोसे के साथ इन कार्यों को अनुमोदित किया है।”

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading