राजनेताओं में खौफ – ‘रियासत’ की ‘गलियों’ में ‘सियासी’ एनकाउंटर की तैयारी.!

विपुल पाण्डेय के साथ प्रमोद कुमार की खास रिपोर्ट ✒️
मुंबई – अंडरवर्ल्ड की कमर तोड़ने वाले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने अपनी ‘रियासत’ मुंबई में तैयार कर लिया है, जिसके बाद ‘सियासी एनकाउंटर’ की भूमिका में नजर आ सकते हैं। महाराष्ट्र पुलिस सेवा से इस्तीफा के संदर्भ गुरुवार रात को उन्होंने खुद एक न्यूज चैनल से बात करते हुए इसकी पुष्टि की। ऐसे में स्थानीय सियासी जमीन खिसकते देख कुछ राजनेताओं में खौफ लाज़मी है।
गौरतलब है कि मुंबई के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अपना इस्तीफा सौंपा है। एनकाउंटर में 10 वर्ष पूर्व ही सेंचुरी मार चुके प्रदीप शर्मा फिलहाल ठाणे क्राइम ब्रांच में तैनात थे। भाजपा एक राज्यमंत्री के मुताबिक प्रदीप राजनीति में एंट्री कर चुके हैं और इसकी औपचारिक घोषणा सिर्फ शेष है। इतना ही नहीं बल्कि आगामी विधानसभा की रणभेरी बजने पूर्व इस इस्तीफे के पीछे चुनाव लड़ने की रणनीति हैं। जगजाहिर है कि मुंबई उपनगर के अंधेरी में पूर्ववत जमीनी पैठ भी तैयार है लेकिन भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसलिये अब अंधेरी या उत्तर भारतीय बाहुल्य नालासोपारा से भी उम्मीदवारी को लेकर अटकलें तेज है।
प्रदीप शर्मा की जाबांज पृष्ठभूमि...
प्रदीप शर्मा ने 1983 में पुलिस सेवा जॉइन किया था, जिसके बाद 1990 के दशक में प्रदीप शर्मा समेत मुंबई क्राइम ब्रांच के कुछ पुलिस अधिकारियों को अंडरवर्ल्ड गतिविधियों का सफाया करने के लिए फ्री हैंड दिया गया था। इन पुलिस अधिकारियों को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माना जाता है। इन्होंने 300 से ज्यादा गैंगस्टरों के एनकाउंटर का रिकॉर्ड बनाया। इस पर केंद्रित एक फिल्म ‘अब तक छप्पन’ भी बनी थी जो काफी चर्चित रही। शर्मा अगर पुलिस की नौकरी नहीं छोड़ते, तो मूल रूप से वे मई 2020 में रिटायर होते।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading