प्रमोद कुमार..✒️कल्याण :-
लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर पति-पत्नी के खिलाफ कोलसेवाड़ी पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है, जिसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए है। कोलसेवाड़ी पुलिस जहां तलाश में जुट गई है, वहीं इससे पहले भी दर्ज दर्जनों मामलों की फाईल पर नजर डाल रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय रामसेवक सिंह के खिलाफ कल्याण-उल्हासनगर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में धोखाधड़ी-चोरी, गमन, एमआरटीपी आदि के तहत करीब दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज है और आरोपी जेल में भी रह चुका है लेकिन फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल्याण पूर्व स्थित शिवशंभू कंट्रक्शन कंपनी के संचालक भवन निर्माता जगदीश आर. सिंह ने शुक्रवार की रात कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाया है, जिसमें पुलिस को बताया है कि कल्याण पूर्व खड़ेगोलवली स्थित सर्वे नंबर 56 हिस्सा नंबर 2 में उनकी कंपनी ओम महेश नामक इमारत के बाजू में कंपनी की खाली पड़ी जगह पर कंपनी के साइड पर निर्माण कार्य की देखभाल करने वाले कल्याण पूर्व चक्कीनाका श्रीराम अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 201 में रहने वाले अजय रामसेवक सिंह ने उनकी व मनपा की बिना कोई अनुमति लिए अपनी पत्नी के साथ महेश चाली के नाम से 6 रूम बनाया। इसमें एक रूम पुष्पा अजय सिंह ने महेंद्र गजराज यादव को 8 लाख रुपये में और दूसरा अजय रामसेवक सिंह ने विमलादेवी चौरसिया को 4 लाख 30 हजार रुपये विक्री कर दिया। इस प्रकार कुल 12 लाख 30 हजार रुपये में विक्री कर उनके साथ धोखाधड़ी की है। कोलसेवाड़ी पुलिस ने जगदीश आर.सिंह की शिकायत पर अजय रामसेवक सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा अजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,406 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, समाचार लिखे जाने कोई गिरफ्तारी नही हुई है। कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शाहूराव सालवे ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है।
