(बहराइच) – निजी जमीन पर खड़ंजा लगाने के मामले में रामगांव पुलिस ने वर्तमान ग्राम प्रधान राकेश कुमार व पूर्व ग्राम प्रधान पति शरीफ अहमद समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
मीडिया न्यूज़ के मुताबिक क्षेत्र की रायपुर ग्राम पंचायत के तुलसीपुर (गड़रियन पुरवा) गांव में निजी जमीन पर ग्राम प्रधान राकेश कुमार व पूर्व प्रधान पति शरीफ अहमद ग्रामीण के निजी भूमि पर खड़ंजा लगवा रहे थे। इस जमीन पर न्यायालय से स्थगनादेश भी है। जमीन मालिक ने निजी भूमि पर खड़ंजा लगाने से मना किया तो प्रधान व पूर्व प्रधान मारपीट पर उतर आए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस व राजस्व अधिकारियों ने समझाया तो वे दोनों दबंग ग्राम प्रधान उनसे भी उलझ गए। थानाध्यक्ष हरेंद्र नाथ राय ने बताया कि मामले में चार लोग गिरफ्तार किया गया है




