यहां भोजपुरिया टाॅप होली, भाजपा अध्यक्ष ने भी उठाया लुत्फ़, हजारों की उमड़ी भीड़.!

oplus_132096

 कल्याण-डोंबिवली में एकजुट समाजसेवी वर्ग ने 'उत्तर भारतीय समाज एकता मंच' के बैनर तले भव्य भोजपुरिया टाॅप 'होली मिलन समारोह' संपन्न किया, जहां क्षेत्रीय दिग्गज हस्तियों के साथ हजारों की भीड़ से मैदान खचाखच आखिरी तक भरा रहा.  भाजपा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने भी उपस्थित होकर जहां उपस्थित हजारों लोगों को मंच से शुभकामनाएं दी, वहीं महाकुंभ के दौरान सबसे ज्यादा धूम मचाए गीत का लुत्फ़ उठाया। 

गौरतलब है कि कल्याण-डोंबिवली की गलियों में एक दर्जन से ज्यादा रंगारंग मिलन समारोह होते रहे हैं. सभी कार्यक्रमों में समाज के प्रतिष्ठित वर्ग का पहुँचना असंभव सा होने लगा था. फिर अचानक पिछले वर्ष कल्याण-डोंबिवली के बुजुर्गों-युवाओं ने समरसता मार्ग तलाशा और भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया. यहां हजारों की संख्या में सभी वर्ग के लोग उपस्थित हुए. भव्य प्रतिसाद के बाद इस वर्ष भी होली के दिन भोजपुरिया टाॅप कलाकारों ने ‘उत्तर भारतीय समाज एकता मंच’ के बैनर तले जलवा बिखेरा. डोंबिवली (दावाडी) के इस रीजेंसी मैदान में उत्तर भारतीय समाज के अधिकांश सम्मानित गणमान्य व कल्याण की विधायक श्रीमती शुलभा गायकवाड सहित स्थानीय नगरसेवक व नेताओं ने जमकर उपस्थिति दर्ज कराई।
आयोजन टीम में कल्याण-डोंबिवली के दर्जनों मानिंदो की जहां भागिदारी रही, वहीं युवाओं के सम्मान में प्रतिष्ठित बुजुर्गों की उपस्थिति से आयोजन हर्षोल्लास से सराबोर रहा।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading