रखा था ‘बारूद’, बनाता था ‘पटाखा’, पढ़िए..पुलिस ने किया खुलासा

भदोही जनपद पुलिस सक्रियता पूर्वक एक्शन में है, जहां एसपी डा. अनिल कुमार द्वारा जनपद में अवैध रुप से पटाखा बनाने व विस्फोटक पदार्थ भण्डारण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये गए हैं। उक्त आदेश के अनुपालन में थाना चौरी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 29.04.2023 को अवैध पटाखा भंडारण पर सफल छापेमारी की है।

पुलिस के मुताबिक पटाखा निर्माण करने के आरोपी हैदर अली पुत्र शकील अहमद (निवासी चौरी दानूपट्टी थाना चौरी जनपद भदोही) को गिरफ्तार कर कब्जे से दो बोरियों में अवैध पटाखा, बारूद व अवैध पटाखा बनाने का सामान/उपकरण बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है. अवैध पटाखा व विस्फोटक पदार्थ रखने के सम्बन्ध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर आरोपी के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-35/2023 धारा-9B विस्फोटक अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। बरामदगी का विवरण-दो बोरियों में विभिन्न प्रकार का अवैध पटाखा, एक बोरी व एक पालीथीन में 300 ग्राम बारूद, कागज कैप, प्लास्टिक के डिब्बे, पतीला आदि पटाखा बनाने का सामान इत्यादि।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading