देशी तमंचा, जिंदा कारतूस व ९ मोबाइल के साथ, जानिए..किसे दबोचा भदोही जनपद पुलिस ने….

आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2023 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत भदोही एसपी डॉ0. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार पूर्ण सतर्कता के साथ संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है, जिस क्रम में निम्नवत शातिर को भी दबोचने में कामयाबी हाथ लगी है।

खबर के मुताबिक थाना औराई पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान यात्रियों के सामानों की चोरी करने वाले शातिर चोर श्यामू सरोज पुत्र श्यामबाबू उर्फ डुण्डन (निवासी सर्रोई थाना व जिला भदोही) उम्र करीब 19 वर्ष को उपरौठ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है, जिससे चोरी का कुल-09 अदद मोबाइल फोन व अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-71/2023 धारा-414 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0-72/2023 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के अन्य अपराधिक घटनाओं में संलिप्तता बरामद मोबाइलों के संबंध में जांच सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा. न्यायालय किया गया।
गिरफ्तारी का स्थान व बरामदगी टीम
उपरौठ नहर पुलिया, उगापुर थाना औराई जनपद भदोही से दि. 29.04.2023 समय 04.30 बजे जहां गिरफ्तारी हुई, वहीं बरामदगी टीम में उप निरीक्षक रामध्यान यादव, हे.का. अबरार खां व कांस्टेबल गोपाल गुलशन (थाना औराई जनपद भदोही) शामिल रहे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading