Headlines

गाजीपुर वाला आयोजन स्थगित, अब वाराणसी में होगा यह सैनिक सम्मेलन….

वेटरन सैनिक सम्मेलन : 08 दिसंबर को सुबह साढ़े 8 बजे 39 जीटीसी फुटबाल ग्राऊंड में आयोजित है, जहां मुख्य अतिथि – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ आयोजक – कमांडेंट, 39 जीटीसी की विशेष उपस्थिति होगी।

भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक धर्मराज तिवारी ने पूर्वांचल के समस्त वेटरन सैनिक बंधुओं ( आफिसर्स, जेसीओ और सैनिकों ) मीलिटरी, एयर फोर्स व नेवी को सहर्ष सूचित किया है कि 39 जीटीसी के फुटबाल ग्राउंड में दिनांक 08 दिसंबर 2021 को साढ़े 8 बजे एक विशाल बेटरन सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पेन्शन अदालत के साथ-साथ सैनिकों की अन्य समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा. सैनिक परिवार और सैनिक बन्धुओं से गुजारिश करते हुए आग्रह किया है कि यह सूचना सभी के साथ साझा कर स्वयं पहुंचने का कष्ट करें, जलपान वगैरह की भी सुविधानुसार समुचित व्यवस्था है। उपरोक्त जानकारी भदोही से भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक विनय त्रिपाठी ‘सेनानी’ द्वारा भी सैनिक परिवारों तक विभिन्न माध्यमों से साझा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading