उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस सक्रियता से डटी है, जिसके कारण कहीं-कहीं सफलता भी हाथ लग रही है. ऐसी ही एक सफलता पीएम संसदीय क्षेत्र के मिर्जामुराद पुलिस को भी हाथ लगी है. जहां चोरी के 04 अदद मोवाईल, देशी तमंचा सहित मोटर साइकिल व घंटा के साथ 4 अभियुक्त गिरफ्त में आए हैं, जिसके बाद कई मंदिरों से विगत् महीनों में हुए घंटे की चोरी को लेकर बड़ा खुलासा सामनें आने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (वाराणसी) अमित पाठक के निर्देशन में जनपद में वर्तमान समय में चल रही अवैध शस्त्रों की रोकथाम व जुर्म जरायम के मद्देनजर चेकिंग अभियान सक्रियता पूर्वक चलाया जा रहा है. संदिग्ध व्यक्ति / वाहन/ एनबीडब्लू का अभियान तथा वाँछ्ति अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मार्तन्ड प्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी बडागांव ज्ञान प्रकाश राय के निर्देशन में मिर्जामुराद प्रभारी सुनील दत्त दूबे को भी निर्देश जारी थे. इसी क्रम में उप निरीक्षक अजीत प्रताप यादव मय हमराह कांस्टेबल सत्य प्रकाश गौड़ व अरविन्द कुमार यादव के अभियान के तहत क्षेत्र में मामूर थे. इसी दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ‘साहब लूट की मोबाईल व चोरी के सामान लेकर 04 व्यक्ति गणेश टेलीकाम मिर्जामुराद के पास बेचने के फिराक में इकट्ठा है। आप जल्दी करें तो पकड़े जा सकते है..’ इस सूचना पर विश्वास करके हस्वुल तलब उप निरीक्षक ब्रजेश सिंह को साथ लेकर मय मुखबिर के गणेश टेलीकाम मिर्जामुराद से 50 मीटर पहले ही जैसे पहुँचे कि मुखबिर खास ने इशारा करके हट बढ़ गया. जैसे ही पुलिस टीम टेलीकाम के पास पहुँची तो पुलिस वालो को देखकर इकट्ठा चारों व्यक्ति इधर-उधर भागने लगे। हम पुलिस वाले दौड़कर घेर घार कर पकड़ लिए। पकड़े गये व्यक्तियों की जामा तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से चोरी के 04 अदद मोवाईल, अवैध एक अदद देशी तमन्चा 12 वोर मय 2 अदद जिन्दा कारतूस 12 वोर व एक अदद चाकू नाजायज एक अदद चोरी गया मन्दिर का पीतल का घंटा व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल पल्सर बरामद हुई।
पकड़े गये व्यक्तियों से बरामद हुए माल के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ की गई तो बताये कि ‘साहब हम मिलकर चोरी-छिनैती का काम करते हैं तथा उसको बेचने से जो भी पैसा मिलता है हम लोग आपस में बराबर-बराबर बांट लेते हैं. आज भी हम लोग चोरी का मोबाइल का घण्टा बेचने जा रहे थे कि पकड़ लिये गये। बरामद माल व अभियुक्तगणों को अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 12.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया, जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
(1) अजय कुमार S/O कृष्ण कुमार पता अरका कंशरायपुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी उम्र 20 वर्ष।
(2) गौतम चौहान S/O अशोक चौहान R/O खगरामपुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी उम्र लगभग 19 वर्ष।
(3) बृजेश चौहान S/O छविनाथ चौहान R/O खगरामपुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी उम्र लगभग 19 वर्ष।
(4) राज गुप्ता पुत्र त्रिलोकीनाथ गुप्ता R/O गौर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी उम्र 19 वर्ष।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 0209/20 धारा – 41/411/413/414 भादवि
2. मु0अ0सं0- 0210/20 धारा – 3/25 आर्म्स एक्ट
3. मु0अ0सं0- 0211/20 धारा – 4/25 आर्म्स एक्ट
4. मु0अ0सं0- 0186/20 धारा- 380/411 भादवि
बरामदगी
मिर्जामुराद पुलिस ने भी पुष्टि की है कि दिनांक 05.09.2020 समय 12.30 बजे दिन, गणेश टेलिकाम के पास वहद ग्राम गौर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी से तथाकथित चोरों को गिरफ्त में लिया गया, जिसमें प्र्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त दुबे, उप अजीत प्रताप यादव, ब्रजेश सिंह, कांस्टेेबल सत्य प्रकाश गोड़, अरविन्द कुमार यादव की अहम् भूमिका रही।



