सहायक अध्यापिका के निधन से, भदोही जनपद में शोक….

भदोही जनपद अंतर्गत औराई ब्लाक के राजकीय बालिका इण्टर कालेज जगन्नाथपुर में तैनात सहायक अध्यापक पूनम मिश्रा (50) का बुधवार की भोर में गोपीगंज में स्थित आवास पर हार्ट अटैक से निधन हो गया। पूनम मिश्रा के पति शेखर शुक्ला भी प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथपुर द्वितीय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात है। सहायक अध्यापिका के निधन के बाद कालेज में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से जौनपुर की निवासी पूनम मिश्रा अपने पति और बच्चे के साथ गोपीगंज में रहती थी। निधन की खबर सुनकर परिचित रिश्तेदारों ने शोक व्यक्त किया। डा. सालिकराम मिश्रा, कल्पना मौर्य, सरोज गुप्ता, खुशबू सिंह, निवेदिता मिश्रा, सौरभ गुप्ता, ज्योति शुक्ला, सिव्या मोदनवाल समेत काफी लोगों ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading