उत्तर भारतीय नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसकी हुई महासचिव पद पर नियुक्ति…

मुंबई में आगामी चुनावों के मद्देनजर विभिन्न पार्टियों द्वारा संगठन मजबूत किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस भी पीछे नहीं है. इसी क्रम में कांग्रेस ने भी उत्तर भारतीय नेताओं को हमेशा की तरह विशेष तवज्जो देना जारी रखा है।
गौरतलब है कि मुंबई पश्चिमी उपनगर में गहरी पैठ रखने वाले सूर्यकांत मिश्रा को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, जोकि उत्तर भारतीयों में लोकप्रिय एवं युवाओं में अच्छी पकड़ रखने वाले समाजसेवक हैं. इन्हें मुंबई प्रदेश कांग्रेस में महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि सूर्यकांत मिश्रा कई वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय होकर कार्य कर रहें हैं. इससे पहले वह मुंबई प्रदेश कांग्रेस सचिव पद की जिम्मेदारी का भी निर्वहन कर चुके हैं। अबकी फिर से इनके सामाजिक कार्यों को सराहते पार्टी ने इन्हें नई जिम्मेदारी दिया। जहां सूर्यकांत मिश्रा की पद नियुक्ति होने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई, वहीं इनके जनसंपर्क कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सूर्यकांत मिश्रा ने कहां की “मैं काफी वर्षों से गोरेगांव विधानसभा में पार्टी के लिए मजबूती से काम कर रहा हूं. पार्टी ने जो मुझे नई जिम्मेदारी दिया हैं, उस पर खरा उतरने कि पूरी कोशिश करूंगा. मैं पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मुंबई प्रदेश अध्यक्ष भाई जगताप, कैबिनेट मंत्री असलम शेख, पूर्व सांसद संजय निरूपम एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करता हूँ

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading