साढ़ू के घर शादी में, पहुंचने से पहले, दो मासूमों के मौत पर चीख, दिल दहलानें वाली दुर्घटना…

भदोही के औराई थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम दिल दहलानें वाली दुर्घटना हुई, जिसमें दो मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम तकरीबन 4 बजे महराजगंज जीटी रोड के दक्षिणी पटरी पर सरदार होटल के सामने विपरित दिशा से आ रही ट्रक की टक्कर से मां-बाप संग बाइक पर बैठे दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. बाईक चला रहे पिता और माता जहां बाल-बाल बच गए, वहीं खून से लथपथ बच्चों के लिए सड़क पर चीख उठें। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर पिता की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर दुर्घटना की जांच कर रही है. दोनों बच्चों का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। बताया जा रहा है कि मिर्जापुर जिले के कछवां थाना अंतर्गत केवटाबीर निवासी विसंभर बिंद अपनी पत्नी मंजू देवी व पुत्र दिपक (8 वर्ष), संदीप (6 वर्ष) को बाइक पर बिठाकर भदोही थाना क्षेत्र के पिपरीस गांव अपने साढूं के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे देर शाम महराजगंज बाजार से पहले सर्विस लेन पर पहुंचे, उसी समय सर्विस लेन पर ही विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक संख्या यूपी 63T 0391 ने टक्कर मार दिया, जिससे मौके पर ही दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई. पिता और मां को भी हल्की चोटें आई, किंतु दोनों बच्चों की मौत देखकर दोनों चीख-चीखकर रोने लगे. आसपास के लोगों ने किसी तरह ट्रक को रोककर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। बिसंभर विंद की तहरीर पर औराई पुलिस मामला दर्जकर दुर्घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बिसंभर बिंद को तीन पुत्रियों के बाद यही दो पुत्र थे। तीनों लड़कियां बड़ी है यही दोनों पुत्र छोटे थे, जो बुढ़ापे में मां-बाप का सहारा बनते। अपने पुत्रों को देखकर मां चीख-चीखकर रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी और कह रही थी हे भगवान मुझे छिन लिए होते मेरे दोनों लाल, कलेजे के टुकड़े को छोड़ दिए होते। मां का बिलाप देख सभी के आंखों में आंसू भर आए, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था, होनी को कौन टाल सकता है, काल तो अपना रास्ता देख रहा था. दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत देख लोगों का रुह कांप गया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading