वार्ड नंबर (22) से इनकी भी दावेदारी मजबूत, कूद पड़े हैं चुनावी प्रचार में.!!

 भदोही जनपद के मटकीपुर गांव निवासी समाजसेवी सुर्यमणि दूबे (बात्याई) ने वार्ड नंबर (22) से अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है, जिसके तहत कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू होकर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।
 क्षेत्रीय नौजवानों, वृद्ध माताओं-बहनों, पिता तुल्य वृद्ध पुरुषों से जीत का जहां आशीर्वाद सुर्यमणि दूबे ने लिया, वहीं विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। इसके साथ ही सभी क्षेत्रीय भाईयों को साथ लेकर चलने का वादा किया और दुःख-सुख में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंनें मीडिया से बात करते हुए कहा कि जीतने के बाद क्षेत्र का विकास करना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों का आशिर्वाद प्यार मिला तो वो ग्रामीणों की सेवा में कभी पीछे नहीं रहेंगे। एक सेवक के रूप में क्षेत्रवासियों की सेवा करते रहेंगे। लोगों के साथ बिना भेदभाव किए हर योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा, जिससे गांव-क्षेत्र का विकास हो। क्षेत्र की जनता मेरे परिवार की तरह है और इनके लिए हमारे घर के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading