72वें गणतंत्र दिवस के शुभ पावन अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा से जुड़े युवाओं ने हर्षोल्लास के साथ भदोही के जिला कार्यालय (छतमी) पर झंडारोहण किया, जहां राष्ट्रगान में मनमुग्ध होकर तिरंगे को सलामी दी।

संस्था द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि पंडित तपन चौबे (राष्ट्रीय सचिव) ने झंडारोहण किया, जिसके बाद आए हुए सभी पदाधिकारियों-सदस्यों का मुंह मीठा कराकर गणतंत्र दिवस मनाया गया. पंडित अंबरीश तिवारी (जिला अध्यक्ष) के द्वारा मुख्य अतिथि पंडित तपन चौबे का माल्यार्पण कर एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत संपन्न हुआ. समारोह में विष्णुकांत पांडेय, अमित मिश्रा, राजकुमार दीक्षित, धनंजय दीक्षित, अखिल तिवारी, सुनील पांडे, चंद्रेश तिवारी, हर्ष दुबे, प्रवीण पांडे, राहुल मिश्रा, सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

