बैंडबाजा, बारात फिर थाना – बारात लेकर दूल्हा पहुंचा तो, लटका मिला ताला, जानिए मामला….

दूल्हा घोड़ी पर बैठकर बैंड बाजे के साथ बरात लेकर पहुंचा, लेकिन उसे दुल्हन नहीं मिली। उल्टा उसे थाने के चक्कर काटने पड़े और जगहंसाई भी हुई। जब वह बरात लेकर पहुंचा तो एक ऐसा सच पता चला कि उसके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। पल भर में उसके शादी करने के सपने भी चकनाचूर हो गए।
मामला पंजाब के मोगा जिले के गांव रेडवा का है। दुल्हन लेने गई बरात को घर के बाहर ताले लटकते मिले, जिसके बाद बरात को बिना दुल्हन के बैरंग वापस लौटना पड़ा। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, दूल्हे के परिजनों ने बताया कि उनके पुत्र का विवाह गांव रेडवा निवासी लड़की के साथ तय हुआ था। शादी की तारीख तय हुई और शादी से एक दिन पहले लड़की के परिवार वालों की तरफ से शगुन भी किया गया था। लेकिन उनके साथ धोखा हो गया। सोमवार सुबह जब वह बरात लेकर निकले तो कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। मामला पूछने पर उन्होंने कहा कि जिस लड़की से वह शादी करने चला है, उसकी पहले से शादी हो चुकी है। कोर्ट मैरिज हुई थी, लेकिन लड़की नाबालिग होने के कारण उसके पहले पति को सजा हुई है। मामला जानने के बाद जब वह बरात लेकर लड़की के घर पहुंचे तो वहां घर पर ताले लगे हुए थे। फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो वह बंद आ रहा था। लड़के वालों ने कहा कि उनके साथ बड़ा धोखा हुआ है। इसलिए उन्होंने लड़की और उसके घर वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है।
Advertising-08/2021

 

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading