Headlines

कुकर्म के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी ने तुरंत पद से उतार खदेड़ा.!!

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बीजेपी का ब्लॉक स्तर का पदाधिकारी दो बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। भाजपा के एक 65 वर्षीय ब्लॉक-स्तरीय पदाधिकारी को दो बच्चों के यौन शोषण के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। भाजपा ने इस खबर के सामने आने के बाद अपने पदाधिकारी राम बिहारी राठौड़ को पार्टी पद से उतारकर खदेड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राठौड़ कोच तहसील इकाई का उपाध्यक्ष था और उत्तर प्रदेश सरकार में लेखपाल रह चुका था। पुलिस ने बुधवार को कहा कि राठौड़ को दो नाबालिग बच्चों की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। जालौन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह ने कहा कि राठौड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ शिकायत पर, पुलिस ने राठौड़ के घर पर भी छापा मारा और एक लैपटॉप, डीवीडी और हार्ड डिस्क बरामद की जिसमें राठौड़ के कुछ अश्लील वीडियो भी मिले हैं।

भाजपा की जालौन जिला इकाई के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने कहा कि राठौड़ पार्टी की कोच इकाई के उपाध्यक्ष थे और उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। शिकायत के मुताबिक, आरोपी बच्चे को खेत में ले गया और वहां कथित रूप से उसका यौन उत्पीड़न किया। ककरौली थाने के एसएचओ मुकेश सोलंकी ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advt.
Advt.
Advertisement
Advt.

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading