Headlines

इन नेता-विधायक को, आई पूर्व एमएलसी की याद, फिर किया यह काम और कहा…

जंगीगंज में मंगलवार को पूर्व एमएलसी पारसनाथ मौर्य की स्मृति दिवस पर स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि बाबू जी से हम सभी को सीख लेनी चाहिए, जिलाध्यक्ष ने अपनी याद साझा करते हुए पारसनाथ मौर्य को याद कर कहा कि “समाज की लड़ाई में वे हमेशा आगे रहे। उनके संघर्ष और समर्पण को भुलाया नही जा सकता है। जो हम सब के प्रेरणास्रोत है। कहा कि किसी प्रभावशाली व्यक्ति से प्रभावित नही होना चाहिए। आगे कहा कि हम सभी को उनसे प्रेरणा लेना है। कवि कृष्णावतार त्रिपाठी ने कहा कि जब समाजवाद की चर्चा होती है तो बाबू पारसनाथ को भुलना बेमानी है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 74 वर्ष में ऐसी कभी शासन सत्ता नही देखी।      इस भावनात्मक आयोजन में सपा से पूर्व (भदोही) जाहिद बेग सहित राम किशोर बिन्द, मधुबाला पासी, प्रदीप यादव, मजीद अहमद, रामयज्ञ पाल, दीनानाथ, लल्लन, कमला शंकर हसनैन अंसारी, सतीश गुप्ता समेत काफी लोग मौजूद रहे।

 

Advt.

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading