Headlines

पौराणिक अशुभ (टोटका) – कौए के स्पर्श या चोंच मारने पर, भयंकर दुष्परिणाम परिणाम.? जानिए बचाव…

कौआ का स्पर्श शुभ नहीं होता…चाहे वो कौआ झुण्ड में आ जाए या अकेले हो। कौए का चोंच मारना या शरीर पर बैठ जाना या बाल नोंचे तो सावधान रहें..! अपने आप को छूने न दें। आज हम कुछ बातें बता रहे है, जिससे आपको मालूम होगा की उसके स्पर्श या चोंच मारने से क्या दुष्परिणाम होते है..✍️

1. कौआ अगर मस्तक पर स्पर्श करें तो धन का नाश, मरण तथा कलह होती है।
2. अगर कौआ आपके कमर या कंधे पर स्पर्श करे या बैठ जाए तो भी अशुभ होता है।
3. स्त्री के मस्तक पर कौवे का बैठना बहुत ही अशुभ होता है। कहा जाता है की इससे पति-पुत्र का नाश होता है।
4. अगर खाने-पीने की वस्तु आपसे झपटने की कोशिश कर रहा हो तो यह दोषकारक नहीं है।
5. जोड़ा कौआ (मैथुन) करते देखना बहुत ही अशुभ होता है। इसका परिणाम मृत्यु से लेकर इच्छित कार्य का नाश तक संभव है।

काग-दोष दूर करने के उपाय – अगर उपरोक्त पंक्तियों में से आपसे भी काग ने स्पर्श किया हो तो इसका दोष हटाना बहुत जरुरी है। दोष दूर करने के लिए उड़द से आटे से कौवे की प्रतिमा बना लें। उस प्रतिमा को मिट्टी के एक बर्तन में रखकर उड़द, चावल, घी, मीठा और नैवेद्य चढाएं। और प्रार्थना करें की दोष मुक्त हो जाएं।

कुरीतियों का प्रचलन – पौराणिक तथ्य में इसका विशेष उल्लेख नहीं मिलता है लेकिन उत्तर प्रदेश व बिहार जैसे राज्यों में दुष्प्रभाव से बचने के लिए पूजपाठ तो ठीक है लेकिन कुछ  अनपढ़ टोटकाबाजों ने घर-परिवार के सदस्यों को मौत की झूठी खबर देकर कुछ क्षण मातम् मनवाने की प्रथा भी वर्षो पूर्व रखी, जिसे शास्त्र के विद्वानों ने स्वीकार नहीं किया. इसके साथ ही इस कुरीति से झूठी खबर पाने वालों पारिवारिक सदस्यों की जिंदगी व स्वास्थ्य से खिलवाड़ होने के साथ कई दुष्प्रभाव देखने को मिला है। सुप्रसिद्ध मनोचिकित्सक डा. हर्ष नवाथे ऐसे टोटके को मानसिक दिवालियापन बताते हैं, जिसमें अपने जीवनलाभ के लिए करीबियों को झूठी खबर दिलवाकर उनकी जिंदगी दांव पर लगाया जाता है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading