भदोही में जिला पंचायत चुनाव से पूर्व जहां जिले के दिग्गज नेताओं में आपसी कलह सुर्खियों में है, वही एक पार्टी बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रत्याशियों को सेलेक्ट करने में जुट गई है।
गौरतलब है कि जिला भदोही में दुर्गागंज रोड पर ‘लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी’ कार्यालय के उद्घाटन उपरांत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें राष्ट्र व देशहित की चर्चा करते हुए समस्त पदाधिकारीगण मौजूद रहे. इसके बाद आंतरिक रूप से जिला पंचायत चुनाव में सेलेक्टेड प्रत्याशी उतारने का निर्णय भी लिया गया. इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू दूबे, प्रदेश महासचिव आशुतोष तिवारी, मिडिया प्रभारी सरस सिंह, जिलाध्यक्ष अंजनी दुबे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नागेश पान्डेय, जिला प्रभारी शैलेंश तिवारी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय पान्डेय, शारदा पान्डेय, प्रेम कुमार, प्रदीप पान्डेय, सुबास दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

यूपी संग्राम २०२२ – जनवादी पार्टी तय कर रही उम्मीद्वार, जातिय संगठनों को भी मिलेगी हिस्सेदारी….
