भारतीय युवा कांग्रेस रायबरेली ने एसडीएम लालगंज के प्रतिनिधि तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह पंकज ने कहा कि बने टोल टैक्स बांदा-लालगंज हाईवे और लालगंज कानपुर रोड पर ध्वस्त पड़े हैं। टोल टैक्स की वसूली जोरों पर है। पहले टोल टैक्स का शुल्क.25.रु.था अब उसे बढ़ाकर ₹50 दिया।
गौरतलब है कि हाईवे पर टोल प्लाजा ध्वस्त पड़ा हुआ है, जहां टोल टैक्स मजबूरों से वसूली किया जा रहा है। अगर रायबरेली जाना हो तो ध्वस्त रोड का टोल टैक्स दें। आए दिन टोल टैक्स के कर्मचारियों से जनता से नोकझोंक होती रहती है। वही प्रवक्ता कमल सिंह चौहान ने कहा कि टोल टैक्स के कर्मचारी जनता से अभद्रता से बात करते हैं। कॅरोना वायरस से बचने के लिए न तो हैंड ग्लब्स न सेनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें भी सुधार की आवश्यकता है, अगर टोल के कर्मचारी अपने आचरण में सुधार न लाये तो मजबूरी में हमें टोल का घेराव करना पड़ेगा और हम करेंगे भी। आज युवा कांग्रेस रायबरेली ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर। उसे जल्द ठीक करवाने की मांग की है। अगर 15 दिन में टोल टैक्स की वसूली बंद नहीं की जाती है। या रोड नहीं बनती है तो युवा कांग्रेस एक विशाल बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। पहले भी एसडीएम लालगंज को ज्ञापन देकर टोल टैक्स के मुद्दे पर चर्चा की गई थी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। सरकार और प्रशासन इस मुद्दे को संज्ञान में ले इसके तहत तहसीलदार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह पंकज, के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता कमल सिंह चौहान, सरेनी विधानसभा अध्यक्ष हर्ष भदौरिया, जिला महासचिव सुमित यादव, ब्लांक अध्यक्ष लालगंज विशाल शर्मा, उपाध्यक्ष भास्कर मिश्रा, ब्लाक महासचिव, प्रशांत दि्वेदी, विधानसभा महासचिव मेराज कुरैशी,अबुल कुरैशी आदर्श सिंह आदि युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

