उत्तर प्रदेश के काशी-प्रयाग मध्य अंतर्गत भदोही जनपद के गोपीगंज क्षेत्र के केदारपुर में उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में रविवार को भीष्म अष्टमी के मौके पर अखंड श्रीहरि कीर्तन का आयोजन किया गया है। जहां काफी दूर दूर के स्वर साधकों ने इस आध्यात्मिक समारोह में उपस्थिति दर्ज करवाई। ज्ञात हो कि यह अखंड श्रीहरि कीर्तन विश्व कल्याणार्थ आयोजित किया गया। आयोजको ने बताया कि विश्व शान्ति के लिए इस तरह आयोजन किया गया है। सोमवार को अखंड श्रीहरि कीर्तन का समापन प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।
इस समारोह में श्यामधर तिवारी, छविनाथ तिवारी, मुन्नू तिवारी, अरुण तिवारी, इंद्रमणि शुक्ला, मुन्ना लाल तिवारी, दिनेश शुक्ला, पप्पू तिवारी, लवकुश तिवारी, संजय तिवारी, रमेश तिवारी , प्रभात तिवारी , उमेश तिवारी, साकेत तिवारी, निहाल, दिलीप, विवेक, समर्थ, सत्यम, शुभम इत्यादि का सेवाभावी सहयोग रहा।


