दिल्ली में जहां एक ओर चुनावी गर्जना जारी है, वहीं भाजपाईयों की टोली प्रचार-प्रसार के माध्यम से भाजपावाद के गीत गा रही है। ऎसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से भी भाजपाई दिल्ली में डेरा जमाये हुये हैं। दिल्ली चुनाव में सिलमपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कौशल मिश्रा के चुनाव में प्रचार में ‘जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान’ के नारों से मतदाताओं को आकर्षित करते हुये प्रवासी कार्यकर्ता भाजपा के लिए मतदान करने हेतु आग्रह कर रहे हैंं।
भदोही भाजपा के आनंद शुुक्ल (अधिवक्ता) के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक काशी क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर भदोही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी रविश पांडेय, प्रदिप सिंह, अजय उपाध्याय, महेन्द्र बिंद, जलस शुक्ल आदि भाजपाईयों ने दिल्ली चुनाव में सिलमपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कौशल मिश्रा के चुनाव प्रचार में उपस्थिति दर्ज करवाकर चुनावी क्षेत्र की कई गलियों में ‘जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान’ का नारा लगाकर झुग्गीवासियों से वोट मांगा।



