उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खुलेआमं ‘रोटी-बोटी’ के चक्कर में कुछ पुलिसकर्मीं मदमस्त होकर फर्ज गद्दारी कर रहे हैं. इसका प्रत्यक्ष प्रमाण ‘कल्याणपुर’ थाना अंतर्गत होटल-ढ़ाबो पर देर रात देखा जा सकता है. उपरोक्त ‘कल्याणकारी योजना’ होटल व ढ़ाबा वाले चला रहे हैं. आखिरकार चलाये भी क्यों नहीं…यदि लाखों की ‘ठगहारी’ को ‘अंजाम’ देकर ‘रोटी-बोटी’ की योजना चलाना पड़े तो इसमें उन्हें हर्ज नजर नहीं आती है।
गौरतलब है फतेहपुर के कल्याणपुर थाना अंतर्गत होटल व ढ़ाबा मालिक जमकर अवैध गतिविधियों के सरगना बन रहे हैं। चोरी का माल यहां ‘सरिया’ व ‘डीजल’ देर रात उतारा जाता है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हाईवे से सटे होटलों में थानाध्यक्ष की मिलीभगत से होटल मालिक ट्रकों से चोरी की सरिया और डीजल उतरवाकर लाखों की कमाई कर रहे हैं। विश्वत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ‘शुक्ला होटल’ हो या ‘यादव ढाबा’, ‘धर्मेंद्र लाइन होटल’ हो या ‘पुष्पा होटल’…इस कड़ी में ‘बिहारी होटल’ सहित कई ढ़ाबा रैकेट में शामिल बताये जाते हैं. ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क को यहां ढ़ाबे पर ‘रोटी-बोटी’ का आनंद ले रहे पुलिसकर्मीं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि “इस अवैध कारोबार का सरगना ‘शुक्ला होटल-ढाबा’ का मालिक है, जिसकी पहुंच हमारे साहब तक है और इसलिये हम पुलिसकर्मीं मजबूरन सिर्फ डियुटी का समय पूरा कर रहे हैं क्योंकि कार्यवाही के चक्कर में पड़े तो ‘लाईन हाजिर’ हो जायेगें”. वैसे क्षेत्र में जगजाहिर है कि ‘शुक्ला ढाबा’ उच्च अधिकारियों की भी सेवा स्वादिष्ट ‘रोटी-बोटी’ के साथ करता है और उसका अनौपचारिक दावा है कि कई पुलिस अधिकारियों की दो नंबर कमाई को इंन्वेस्टमेंट करके सफेद करता है। फिलहाल फतेहपुर एसपी प्रशांत वर्मा की नजर इन कारोबारियों पर पड़ी है या नहीं..यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा लेकिन ‘रोटी-बोटी’ की खबर पर पुलिस भले मौन रहे लेकिन क्षेत्रवासियों में यह अवैध कारोबार चर्चा का विषय है।



