उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में सीएए के समर्थन में आयोजित रैली में शिरकत की. इस दौरान सीएम योगी ने जगह-जगह सीएए के विरोध में धरने पर बैठने वाली महिलाओं के पतियों पर सवाल उठाए. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुरुष घरों में रजाई तान सो रहे हैं और महिलाएं धरने पर बैठी हैं. महिलाएं कह रही हैं कि पुरुषों ने कह दिया है कि वह अक्षम हो गए हैं.
कांग्रेस पर हमला – कानपुर में सीएए की समर्थन रैली में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि शरण में आने वाली की रक्षा करना भारत की परंपरा रही है. जिन अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है उनके लिए कानून है. जो विरोध कर रहे हैं उनके लिए हिन्दू, ईसाई, सिख महत्वपूर्ण नहीं हैं. अब कांग्रेस के लिए ईसाई भी महत्वपूर्ण नहीं है. वह कहती है कि आईएसआई के लोग महत्वपूर्ण हैं.
सीएम ने यूं कसा तंज – रैली में सीएम योगी ने सीएए के विरोध में धरना देने वाली महिलाओं के पतियों पर तंज कसते हुए कहा कि अब आदमी घर में रजाई तान सो रहा है और महिलाएं धरने पर बैठी हैं. महिलाएं कहती हैं कि पुरुषों का कहना है अब हम अक्षम हो चुके हैं, आप धरने पर बैठो जाकर. कांग्रेस, सपा, बसपा के ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए.
