भूत-प्रेत का जंजाल – सिर्फ १२ घंटे में ‘पट्टीदार’ की हत्या करने वाले पहुंचे सलाखों तक, पढ़िये रहस्मयी हैवानियत…

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में पुलिस ने सिर्फ १२ घंटे में हत्या के आरोपियों को ‘पट्टीदार’ की हत्या के जुर्म में सलाखों तक पहुंचा दिया है। खैर..इस हत्या के रहस्मयी तथ्यों को पढ़कर आपका दिल दहल जायेगा। रहस्मयी हैवानियत का खुलासा खुद गिरफ्त में आये आरोपियों ने किया है।

गौरतलब है कि भदोही कोतवाली क्षेत्र के लालीपुर बहुरिया गांव में बुधवार को महावीर प्रजापति की हत्या होने से सनसनी फैल गई थी। भदोही एसपी रामबदन सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन में मीडिया के समक्ष बताया कि बुधवार की सुबह लालीपुर बहरिया गांव में महावीर प्रजापति की हत्या हो गई, जिस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 12 घंटे के अंदर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गड़ेरियापुर से आरोपी शिवशंकर प्रजापति और दयाशंकर प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित हॉकी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महावीर प्रजापति उनके पट्टीदार थे और भूत-प्रेत करते थे।

भूत-प्रेत का जंजाल – पुलिस की गिरफ्त में आये हत्यारों ने बताया कि हमारे परिवार और पिता हूबलाल प्रजापति के ऊपर महावीर व उनके परिवार ने भूत-प्रेत कर दिया था, जिसकी वजह से 17 जनवरी को उनकी मौत हो गई। घर की एक छोटी बच्ची का हाथ भी टूट गया था। इससे उन दोनों भाईयों के मन में बदला लेनेे की भावना उत्पन्न हो गई। इसलिये महावीर को खेत में अकेले पाकर उनकी पीट कर हत्या कर दी।

गिरफ्तारी टीम – इस हत्या मामले में गिरफ्तारी व बरामदगी टीम से स्वाट प्रभारी अजय सिंह, सचिन झा, सर्वेश राय, नरेंद्र सिंह, तुफैल अहमद, प्रभारी निरीक्षक भदोही श्रीकांत राय, अवधेश सिंह, मनोज राय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading