रोहंगिया और बांग्लादेशी ‘घुसपैठियों’ की ‘वकालत’ ठीक नहीं, लाखों की योजना लेकर पहुंचे विधायक…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए है, जिसका विपक्ष बेवजह विरोध कर रहा है। 2014 से देश में एक भी आंतकी हमले नहीं हुए, लेकिन रोहंगिया और बांग्लादेशी घुसपैठियों की वकालत ठीक नहीं है, जो भविष्य में देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए घातक हैं। भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग का विकास हो रहा है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। यह काूनून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए बना है लेकिन विपक्ष इसको लेकर भ्रम फैला रहा है। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने बुधवार को बैरीपरवां के उर्मिला देवी रामेश्वरनाथ सिंह स्कूल में भवन लोकार्पण में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे, जहां उन्होंने उपरोक्त बातें कही।

गौरतलब है कि लाखों रुपये की जनसुविधा संशाधन योजना लेकर भवन लोकार्पण में बैरीपरवां के उर्मिला देवी रामेश्वरनाथ सिंह स्कूल में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र पहुंचे थे। यहां विधायक ने सोलर वाटर पंप, पांच लाख भवन निर्माण और एक लाख शौचालय के लिए अपनी निधि से दिया। दो माह के अंदर बैरीपरवां के सभी मार्गों को पिच और इंटरलाकिंग से बनवाने की घोषणा की। पढ़ाई, दवाई के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहता है। कहा कि 2023 तक ज्ञानपुर विधानसभा के एक-एक घर में स्वच्छ पानी पहुंचाएंगे। उन्होंने युवाओं से मोबाइल का प्रयोग न करने की हिदायत दी। कहा कि इससे काफी नुकसान होता है। किसानों से कहा कि वह जैविक खेती कर मिट्टी को उपजाऊ बनाएं। इसके पूर्व स्कूल प्रबंधक ऊर्मिला सिंह, संस्थापक अजय सिंह बघेल, अमलदार सिंह ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस आयोजन में राजितराम यादव, श्रीनिवास चतुर्वेदी, कल्पनाथ यादव, विष्णु सेठ, प्रदीप सिंह बघेल, इंद्रपाल सिंह, रामबली सिंह, अशोक शुक्ला, जयशंकर दूबे आदि उपस्थित थे।

प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर भेजिये, हिंदी Text टाईप किया हुआ आमंत्रित….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading