अरविंद मिश्र…🖋
भारतीय जनता पार्टी ने दीपक मिश्रा को पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर ‘डबल कार्यकाल’ भदोही जिलाध्यक्ष बतौर सम्मानित कर दिया. इसी पद पर अहम भूमिका निभाते हुए संगठन को मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा. शालिनता व सादगी से उन्होनें भदोही जनपद निवासी ही नहीं बल्कि परदेसी युवाओं में भी अपनी लोकप्रियता स्थापित की, जिसके कारण भदोही के साथ आसपास जिलों के परदेसी युवा भी हर्षित हैं. इस दौरान प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर चहूंओर से बधाईयों का सिलसिला जारी है।
गौरतलब हो कि दीपक मिश्रा मूल रूप से उमरिया, ज्ञानपुर के निवासी हैं. बताया जा रहा है कि इनके पिता स्व. नागेश मिश्रा भी भूतपूर्व में आरएसएस व जनसंघ से जुड़े थे. भारतीय जनता पार्टी में भी महत्वपूर्ण पद पर अहम् भूमिका निभाए थे. पारिवारिक पृष्ठभूमि से ही उन्हें संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यशैली विरासत में मिली है. दीपक मिश्रा अपनी कर्मठता और संगठनात्मक क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं. वे सदैव कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बनाए रखते हैं और संगठन की मजबूती के लिए तत्पर रहते हैं।
मुंबई-दिल्ली से भी बधाई – दीपक मिश्रा के पुनः जिला अध्यक्ष बनने पर मुंबई-दिल्ली से भी बधाईंया मिल रही हैं. मुंबई से बधाई देने वालों में विनोद उपाध्याय, मनोज तिवारी, डॉ. विनोद तिवारी, दीपक तिवारी, महेंद्र तिवारी, पंकज शुक्ला, अमित शुक्ल, देवेश मिश्रा और राहुल मिश्रा सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं।
कार्यकर्ताओं में जोश, जिले में उत्साह – दीपक मिश्रा को ‘डबल कार्यकाल’ जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा संचार जारी है. समर्थकों ने उम्मीद जताई है कि इनके नेतृत्व में भाजपा भदोही जिला में और अधिक सशक्त होगी और संगठन नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगा।



