
विधायक औराई ने बदली क्षेत्र की तस्वीर, द्वारिकापुर गांव में 1 करोड़ 17 लाख रुपए लागत से बन रहे पुल का किया शिलान्यास…
औराई भदोही। जनपद भदोही के औराई विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा द्वारिकापुर में विधायक निधि द्वारा 1 करोड़ 17 लाख रुपए लागत से बन रहे पुल का शिलान्यास विधायक औराई दिनानाथ भास्कर के द्वारा फीता काट कर किया गया। पुल बनने से गांव वासियों ने विधायक दिनानाथ भास्कर का माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया।
ज्ञात हो कि ग्रामीणों को आने-जाने में हो रही कठिनाइयों से अब मुक्ति मिल गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी देखी गई। विधायक औराई क्षेत्र में अपने विकास कार्यों से इस समय समाज के लिए एक प्रेरणा बने हुए हैं, और अपने कार्यों को लेकर जनता के दिलों में राज करते हैं। विधायक औराई अपने विधानसभा क्षेत्र में इंटरलॉकिंग रोड, सड़क, पुल आदि तमाम कार्यों की झड़ी लगाकर क्षेत्र वासियों के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है। वास्तव में विधायक औराई द्वारा कराया जा रहा विकास कार्य जोश और जज्बे को सर्वोपरि रखने वाला है।
विधायक औराई दिनानाथ भास्कर ने कहा कि यह पुल बन जाने से लोगों के आवागमन में सुविधा होगी। यह हमारे विधान सभा क्षेत्र का लास्ट गांव है। जनता के दुख दर्द को निभाना और क्षेत्र का विकास करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। आज मंगलवार को कुल 15 सड़क मार्ग और दो पुल का शिलान्यास किया जा रहा है जिसका लागत 8 करोड़ 18 लाख रुपए है। इस मौके पर गजेंद्र दूबे,आशीष दूबे,विजय शंकर दूबे, अंकित मिश्रा, हेमंत सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जैनु राम, अवर अभियंता सुजीत यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


