
पूर्वांचल का लाडला जिला भदोही भले भूमिपुत्र नेताओं को सिहांसन दिलानें की हिमाकत करता हो, फिर भी दीनानाथ भाष्कर को लगातार यहां औराई की जनता ने विधायक बनाया है. खैर..शायद ही आप यकीन करें लेकिन कड़वा सच है, तो यकीन करना ही पड़ेगा कि लोकसभा सीट भदोही की पांच विधान सभा सीटों पर यह इकलौते भाजपाई विधायक हैं।
स्थानीय भाजपा नेता व औराई विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी वर्ग दावा करते हैं कि इंसानियत और मानव धर्म को सर्वोपरि मानकर कार्य करने वालों की कोई कमी नहीं है. ऐसे हमारे सामने अनेकों उदाहरण मिल जाएंगे, जिन्होंने समाज को आईना दिखाते हुए एक अलग ही मिसाल पेश की है.ऐसे ही हमारे औराई विधायक दीनानाथ भास्कर हैं, जो गरिबों की मदद व सेवा करते हैं. इसके साथ ही सेवाभाव के साथ मानवता को भी निभाते हैं। उन्होंने औराई विधान सभा क्षेत्र में कई ऐसे उदाहरण पेश किए, जिससे उनकी छवि अलग ही उभर कर सामने आई और वे जनता के प्यार स्नेह आशीर्वाद से औराई से दुसरी बार भाजपा से विधायक निर्वाचित हुए। औराई विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगा कर क्षेत्रवासियों के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है।
इसी कड़ी में आज औराई विकास खंड क्षेत्र में 21 जगहों पर 5 करोड़ 39 लाख 99 हजार रुपए लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनता को तोहफा दिया। विधायक औराई ने कहा कि जनता के रुझान पर कहा कि जहां-जहां हम पहुंच रहे हैं, वहां कि जनता कह रही है कि अबकी बार चार सौ के पार। इस मौके पर नन्दलाल पाण्डे, अंबुज मिश्रा,आशीष दूबे, गजेंद्र दूबे,विजय शंकर दूबे, अंकित मिश्रा विद्या शंकर पांडे विजय गौतम महेंद्र दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


