Headlines

मलेशिया में फंसे थे भदोही के यह ‘मुलायम’, पढ़िए..लौटे तो ‘भदोही पुलिस’ का राज खोले…

◆जनपद निवासी एक व्यक्ति के लगभग एक वर्ष से मलेशिया में फंसे होने की सूचना पर भदोही पुलिस का सार्थक प्रयास
◆वतन वापसी हेतु पीड़ित व परिजनों ने मदद के लिए ट्विटर व व्हाट्सएप के माध्यम से लगाई थी गुहार
◆पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विदेश मंत्रालय के सहयोग से पीड़ित की कराई गई सकुशल वतन वापसी
◆पीड़ित व परिजनों द्वारा भदोही पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए किया गया हृदय से धन्यवाद

दिनांक 19.04.2023 को भदोही पुलिस को पीड़ित व प्रबुद्धजनों द्वारा ट्विटर, व्हाट्सएप के माध्यम से मुलायम यादव पुत्र हरीराम यादव (निवासी खमरिया, वार्ड नंबर 15, लोहिया नगर, थाना औराई, जनपद भदोही) के किसी कारणवश मलेशिया में लगभग एक वर्ष से फंसे होने की सूचना देते हुए वहां से उन्हें वतन वापस लाने हेतु भदोही पुलिस से मदद की गुहार लगाया गया, जिसके बाद डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में भदोही पुलिस द्वारा प्रकरण का त्वरित संज्ञान लेते हुए अथक प्रयास कर विदेश मंत्रालय के सहयोग से मलेशिया में लगभग 01 वर्ष से फंसे जनपद निवासी उपरोक्त व्यक्ति को सकुशल घर वापस कराया गया।
उपरोक्त व्यक्ति जून,वर्ष 2022 को मलेशिया नौकरी के सिलसिले में गए थे। वीजा की समयावधि समाप्त होने के बाद लगभग एक वर्ष से वहां फंसे रहे। काफी समय बाद अपने परिजनों से मिलकर पीड़ित व उनके परिजनों द्वारा भदोही पुलिस के सार्थक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया गया। पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा विदेश मंत्रालय व भारतीय दूतावास द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही हेतु आभार व्यक्त किया गया एवं पीड़ित व परिजनों को बधाई दी गई।
विगत वर्ष में भी भदोही पुलिस द्वारा थाना कोइरौना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक व्यक्ति जो सऊदी अरब में एग्रीमेंट समाप्त होने के उपरांत लगभग डेढ़ वर्ष से फंसे थे, उनकी सकुशल वतन वापसी कराया गया था।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading