कोतवाल साहब…पढ़िए ‘भदोही एसपी’ का यह ‘निर्देश’, ताकि आगे ना बढ़े ‘द्वेष’…

गांव-गलियों से ऊपजी छोटी-छोटी समस्या भी ‘एसपी कार्यालय’ तक दस्तक देने लगी हैं, जिससे स्पष्ट है कि थाना स्तर पर दो पक्षीय द्वेष के अधिकांश मामले सलट नहीं रहे हैं बल्कि नासूर बनते जा रहे हैं. ऐसा खुलासा समय-समय ‘सशक्त समाज न्यूज’ ने पहले भी किया है. यदि समयानुसार निष्पक्ष एक्शन के साथ स्थानीय थानेदार व कोतवाल गुणवत्ता पूर्वक मामले को सलटा दें, तो न्याय की गुहार लगाने पीड़ितों को ‘एसपी कार्यालय’ तक नहीं जाना पड़ेगा। 

भदोही जनपद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रतिदिन की जा रही जनसुनवाई के क्रम में दिनांक 16.05.2023 को भी डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही सहित समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा “जनता दर्शन” में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का प्रयास किया गया। अन्य विभागों से सम्बंधित प्रकरणों में सम्बंधित विभाग से समन्वय कर शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा।

कोतवाल साहब पढ़िए यह निर्देश – पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो। साथ ही सभी को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है, उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading