Headlines

छेड़खानी, दुष्कर्म व धमकी – वांछित ‘निजाम अली’ गया सलाखों में…

मुखबिर की सूचना के आधार पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त निजाम अली पुत्र इश्तियाक अहमद (निवासी पकरी कला थाना सुरियावां जनपद भदोही) उम्र करीब 20 वर्ष को महजूदा बाजार तिराहे से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।

भदोही जनपद पुलिस के मुताबिक भदोही पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के सख्त निर्देशानुसार विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, मेडिकल परीक्षण व धारा-161 व 164 सीआरपीसी अंतर्गत दिए गए बयान के आधार पर विवेचना के क्रम में दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आने पर विधिक कार्यवाही करते हुए पंजीकृत अभियोग में धारा-376 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त का चालान मा. न्यायालय किया गया. इस संदर्भ में दिनांक 30.04.2023 को थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत आरोपी द्वारा वादिनी के साथ छेड़-छाड़, दुष्कर्म व धमकी देने की घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-79/2023 धारा-354,354घ,504,506 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गयी थी।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading