यहां ‘क्षेत्राधिकारी’ भी किए फ्लैग मार्च, क्षेत्रवासियों को कराए सुरक्षा का एहसास…

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत निरंतर फ्लैग मार्च करके भदोही जनपद पुलिस – प्रशासन एलर्ट मोड पर है, जहां 08.05.2023 को डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी औराई उमेश्वर प्रभात सिंह ने भी फ्लैग मार्च के तहत क्षेत्र का दौरा किया. इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का एहसास कराया।

गौरतलब है कि प्रभारी निरीक्षक औराई के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल एवं पैरामिलिट्री फोर्स (सीपीएमएफ) द्वारा थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत कस्बा घोसियां व संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन किया गया। फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन कर क्षेत्रवासियों व आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया। क्रिटिकल मतदान केंद्रों, बूथ व मजरों का भ्रमण कर जनता में सुरक्षा का वातावरण तैयार किया गया। इसके साथ ही स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के दृष्टिगत जनता को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading