भदोही जनपद में यहां ७ दिवसीय, खेल प्रतियोगिता का आयोजन

भदोही जनपद के कोईरौना क्षेत्र अंतर्गत बनकट गांव में स्थित आनंद शिक्षा निकेतन विद्यालय में सात दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जहां बच्चों के अलग अलग समूह द्वारा कबड्डी, बाॅलीबाल, खो-खो, दौड़ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जा रहा है।

विद्यालय के प्रबन्धक अवनीश तिवारी ने बताया कि विद्यालय में इस तरह के खेलों के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा और प्रतिभा का विकास होता है। खेल के प्रति जो बच्चों का रूझान है, बच्चे उसमें बेहतर प्रदर्शन दिखाते है। खेल के माध्यम से सद्भावना और आपसी भावना का विकास होता है। बच्चों को पढाई के साथ साथ खेल-कूद में अपनी प्रतिभा को निखारना जरूरी है। इस मौके रामकृष्ण मिश्र, संतोष चौबे, सुभाष तिवारी, सौरभ त्रिपाठी, कृष्ण कुमार सिंह, शिवराज सिंह के अलावा कई अभिभावक और विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading