भदोही में शहीद की स्मृति में चल रही यह प्रतियोगिता, भदोही जिले से जुड़े सवालों की रही खूब चर्चा…

भदोही जनपद के शहीद सुलभ उपाध्याय के स्मृति में आयोजित जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता रविवार को जनपद के कई परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई, जिसमें जिले भर से भारी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जंगीगंज में एक परीक्षा केन्द्र पर भाजपा नेता सुनील मिश्र ने बच्चों को प्रश्न पत्र बांटकर किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान के अलावा भदोही जनपद, शहीद सुलभ उपाध्याय से संबंधित सवाल पूछे गये थे। भदोही के लाल शहीद सुलभ उपाध्याय के स्मृति में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के आयोजक पत्रकार संतोष तिवारी व अंकित पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम आगामी पांच दिसंबर को घोषित होगा। प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने पर में देवेश पाण्डेय, सचिन पाण्डेय, सुधीर, सोनू, राजा ,दीपक,सर्वेश यादव, प्रांशु, सुनील यादव, सोनू यादव, चन्द्रेश सिंह, आकाश बिंद, मंजीत, शिवानी, सिबा बानो, अंकित पाण्डेय, गुलाम गौस, इमरान,रंजना समेत काफी लोगो का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading