वाहन चोर – ऊंज थाना क्षेत्र के भानपुर का नीरज माली, पाली तिराहा से गिरफ्तार.!!

भदोही जनपद में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिसकर्मियों के अंदर सक्रियता फूंक दी है, जिसके कारण आए दिन गिरफ्तारी व खुलासे हो रहे हैं।
भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) के मुताबिक भदोही पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम व वाहन चोरों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी है. उक्त निर्देश के क्रम में थाना सुरियावां पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर गलत नंबर प्लेट लगाकर बेचने हेतु ले जाए जा रहे चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर प्लस नंबर UP 63 AF 8821 के साथ वाहन चोर अभियुक्त नीरज माली पुत्र अशोका माली निवासी (भानपुर थाना ऊंज जनपद भदोही) पाली तिराहा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है, जिसकी उम्र करीबन १९ वर्ष है. इस गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या- 214/2021 धारा-41,379,411,413,419, 420 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के उपरांत अभियुक्त का चालान मा. न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading