यूं तो इस देश में लाखों छोटी-मोटी संस्थाएं हैं लेकिन उसमें से कुछ ही संस्था के ऐसे पदाधिकारी जो मानवता पथ भी कदम बढ़ाती है. ऐसी ही एक संस्था है श्रीवासुदेव फाउंडेशन, जिसकी तरफ से सैकड़ों गरीब परिवार को भोजन कराया गया।
गौरतलब है कि संस्था के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष उमेश वर्मा के नेतृत्व में तथा समाजसेवी अश्विन राठौड़, अभिजीत देशपांडे, प्रणव शर्मा, प्रवीण चामरे के सहयोग से जिला पालघर कार्यकारिणी की तरफ से गरीब परिवार तथा बुजुर्गों को भोजन कराया गया. बता दें कि उपरोक्त संस्था द्वारा जहां जाति-धर्म से ऊपर उठकर अनाथ पीड़ित बेसहारा लोगों की मदद की जाती है, वहीं कोरोना काल से लेकर अभी तक यथा संभव जो हो सकता है सेवाएं प्रदान की जा रही है. महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, गोवा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड राज्यों में भी संस्था के पदाधिकारी जुड़कर पुण्यात्मक कार्य कर रहे हैं। संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद यादव (पार्थ सारथी) ने अपने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।