‘दुलहीपुर’ से कईसे अईंहिन ‘दुलही’ – पढ़िए…हैरतअंगेज कारनामा, मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत.!!

भदोही जनपद में इन दिनों ‘दुलहीपुर’ गांव के नाम की चर्चा जोरों पर है, जहां खड़ंजा मार्ग सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की ईंटे गायब हो गई है. ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि इस प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री सहित डीएम दरबार की दहलीज पर दस्तक दे रही है।

गौरतलब है कि एक युवा ने शिकायती पत्र में बताया है कि दुलहीपुर गाँव मे विभिन्न निर्माण कार्य हेतु ईटों का ढे़र लगा हुआ था. चूंकि ग्राम पंचायत चुनाव के कारण काम को रोका गया था. इस दौरान शेषमणि गुप्ता उर्फ खजानी ने ईटों का ढ़ेर अपने घर पर रखवा दिया था. इस बात की जानकारी के लिए शेषमणि गुप्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस बात को स्वीकारा कि हम ही ईंट को लेकर आए हैं, वह भी ग्राम प्रधान के भाई रमेश दुबे उर्फ पप्पू दुबे से पूछकर…अब सवाल यह है कि सरकार की संपत्ति को बिना किसी इजाजत के चोरी करना भी गैरकानूनी है. ऐसे में शेषमणि गुप्ता व उनके सहयोगियों के ऊपर प्रशासनिक कार्यवाही की जाए।

खड़ंजा मार्ग भी ध्वस्त – कुछ वर्षों पहले पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए खड़ंजा निर्माण (जो कि लालजी दुबे के घर से उदयराज दुबे के घर तक बनाया गया था) उसको भी ध्वस्त कर दिया गया हैं. ईटों को भी गायब कर दिया गया, तो वहीं कुछ महीने पहले सामूहिक शौचालय निर्माण के लिए ईट मंगाया गया था, जिसे गांव के कुछ अराजक लोगों ने बिना किसी जानकारी व अनुमति के ईंट को अपने घर पर लेकर चले गए और उससे अपना निर्माण कराया, जब ईंट ले जाने वाले से पूछा गया तो उनका कहना है कि हमने प्रधान से खरीद लिया है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या वर्तमान ग्राम प्रधान को इस बात की जानकारी नहीं है या जानकारी होने के बावजूद भी आंख पर पट्टी बांध कर बैठ गए हैं. हालांकि इस मामले में पूर्व ग्रामप्रधान, वर्तमान ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी व एडीओ…इन चारों व्यक्तियों की गलती की वजह से सरकारी संपत्ति के साथ कोई भी खिलवाड़ करके चला जा रहा है. ऐसी जानकारी देते हुए एक युवा ने जो भी इस भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाते है, उन पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।
‘दादी अम्मा’ पूछी कईसे अईहिंन दुलही…
कुछ दूर गांव के एक रिश्तेदार जब इस गांव गए थे, तो लौटकर सारी कहानी एक दादी अम्मा को बता दिए. संयोगवश उनकी बहू (दुलही) का इसी गांव मायका है. अब दादी अम्मा घूम-घूमकर सब से यही चर्चा कर रही हैं कि ‘दुलहीपुर’ से कईसे अईंहिन ‘दुलही’ भ्रष्टाचारिए कुलि खड़ंजा मार्ग से ‘ईंट’ गायब कई दिहे हयेंनि..ऐन्हन के मोहें करिखा लागई, लजाबऊ नाहीं किहेंनि चोरी करत….।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading