फैली सनसनी – भदोही के इस गांव, कुंए मिली 20 दिन पुरानी लाश, नहीं हो पा रही पहचान.!!

भदोही जनपद के एक गांव में अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैल गई है, जो करीबन २० दिन पुरानी बताई जा रही है।
भदोही जनपद पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दिनांक 19.06.2021 को समय करीब 12:00 बजे ग्राम प्रधान ग्राम बीरमपुर थाना सुरियावां द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि गांव के पास एक कुएं में एक अज्ञात शव तैरता दिख रहा है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सुरियावां प्रदीप कुमार द्वारा मय पुलिस बल के मौके पर जाकर उक्त अज्ञात शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव देखने से लगभग 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसका संपूर्ण भाग नष्ट हो चुका है. केवल हड्डी व खोपड़ी शेष बची है। फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त हेतु डीएनए जांच व आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून/शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading